फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 30 committees started functioning in Aligarh for milk collection

World Milk Day: दुग्ध संग्रह के लिए 30 से अधिक समितियां हुईं चालू, नए डेयरी उद्योग खोलने का रखा है प्रस्ताव

Sat, 01 Jun 2024 08:09 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 08:09 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में दस ऐसी डेयरयिां संचालित हैं, जो सीधे पशु पालकों या छोटी डेयरियों से दूध खरीदकर अपने यहां प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये मिल्क पाउडर एवं घी तैयार कर उसे बाजार में बेचती हैं। एनसीआर की पांच नामी डेयरियां भी यहां से दूध खरीद रही हैं।

विज्ञापन
More than 30 committees started functioning in Aligarh for milk collection
दूध - फोटो : Istock

विस्तार

आने वाले समय में अलीगढ़ जिले में दूध एवं उससे बनने वाले उत्पाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो सकेंगे। अमूल डेयरी ने अलीगढ़ जिले में सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही दुग्ध संग्रह केंद्र खोलने की तैयारी कर ली है। जिले में 30 नई सहकारी समितियां गठित की गई हैं। जहां से दुग्ध उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

विज्ञापन


जिले में दस ऐसी डेयरयिां संचालित हैं, जो सीधे पशु पालकों या छोटी डेयरियों से दूध खरीदकर अपने यहां प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये मिल्क पाउडर एवं घी तैयार कर उसे बाजार में बेचती हैं। एनसीआर की पांच नामी डेयरियां भी यहां से दूध खरीद रही हैं।
विज्ञापन


जिले में दूध के व्यापार पर गौर करें तो बड़े पशु पालकों ने डेयरियां खोल रखी हैं। दूध थोक एवं खुदरा में बेचा जा रहा है। साथ ही, बड़ी मात्रा में दूध प्रोसेसिंग यूनिटों एवं डेयरियों को भी बेचा जाता है। एक समय ऐसा भी था जब अलीगढ़ से दूध की आपूर्ति पंजाब एवं हिमाचल की दवा कंपनियों को होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ
पराग एवं हाइंज नाम की सहकारी क्षेत्र की डेयरियां भी दूध खरीदकर आपूर्ति करती थीं, लेकिन समय के साथ आए बदलाव के बाद निजी क्षेत्र की डेयरियों ने बाजार में कब्जा जमाना शुरू कर दिया। इसका सबसे अधिक असर पराग के कारोबार पर पड़ा है। दूध की आपूर्ति कम होने एवं बाजार में पिछड़ने से कर्मचारियों के वेतन के भी लाले पड़ रहे हैं।

अलीगढ़ मंडल में करीब 350 सरकारी दूध डेयरी हैं। जिले में करीब 125 दूध डेयरी हैं। इनमें से शहर में करीब 91 दूध डेयरी मौजूद हैं, जहां से प्रतिदिन करीब 25 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 15 फीसदी दूध की वृद्धि हुई है। निजी दूध डेयरियों की संख्या अलग है। जिले में 30 नई सहकारी समितियां गठित की गई हैं। जहां से दुग्ध उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है । चुनाव आचार संहिता हटने के बाद बजट मिल सकेगा।- दलजीत सिंह, प्रधान प्रबंधक, अलीगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अलीगढ़

खास बातें

  • 600 से अधिक अपंजीकृत छोटी डेयरियां शहर में हैं संचालित, जिन्हें नगर निगम शहर से बाहर विस्थापित करने की तैयारी में है
  • 2000 अपंजीकृत छोटी डेयरियां जिले के विभिन्न कस्बों और देहात क्षेत्र में संचालित हो रही हैं।
  • जिले में 91 डेयरियां पराग द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब 22,000 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है
  • 5 डेयरियां निजी क्षेत्र की, जिले से दूध खरीदकर प्रतिदिन एनसीआर में करती हैं आपूर्ति
  • 10 निजी क्षेत्र की डेयरियां जिले में ही हो रही हैं संचालित और मिल्क पाउडर-घी बनाती हैं


उत्पादन की तस्वीर

  • जिले में साढ़े छह लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का अनुमान
  • तीन लाख लीटर दूध प्रतिदिन बाहर भेजा जाता है
  • सात लाख लीटर दूध प्रतिदिन खपत का है अनुमान
  • तीन से चार लाख लीटर पैक्ड दूध बिक्री का अनुमान


पशुधन की स्थिति

  • गोवंशीय देसी- 1,63,343
  • गोवंशीय विदेशी - 177,955
  • दूध दे रही गाय - 1,26,558
  • महिषवंशीय - 9,62,498
  • दूध दे रही भैंस - 3,83,382
  • भेड़ - 10,974
  • बकरी - 1,56,507
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed