फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 125 bighas of crops submerged due to minor cutting

Aligarh News: माइनर कटने से 125 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न

Mon, 15 Dec 2025 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
More than 125 bighas of crops submerged due to minor cutting
कस्बा में बड़ौदा माइनर की पटरी अचानक कट जाने से किसानों की करीब 125 बीघा से ज्यादा आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने सिंचाई विभाग के साथ मौके पर पहुंच पानी को किसी प्रकार रोका।
विज्ञापन

शनिवार की रात अचानक माइनर की पटरी कट जाने से किसान सतीश सिंह की 30 बीघा आलू व 25 बीघा गेहूं की फसल, डम्बर सिंह, इंद्रपाल सिंह मनोहर सिंह की छह-छह बीघा गेहूं की फसल, प्रमोद कुमार की 50 बीघा गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसान अपने खेतों की तरफ गए, तो खेतों को जलमग्न देखा। आनन-फानन में किसानों ने एक दूसरे को बुलाकर माइनर की पटरी को सही करने का प्रयास किया। नकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी फोन कर दे दी गई। विभाग द्वारा कुछ कर्मचारियों को भेजकर पटरी को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई होने के बाद कूड़े को माइनर में ही जगह-जगह डाल दिया गया था, जिससे जब माइनर में पानी छोड़ा गया तो पुलों के पास आकर कूड़ा एकत्रित हो गया और पानी का दबाव बनने के चलते पानी पटरियों के ऊपर से बहने लगा और कई जगह कटान होने से किसानों की ॉफसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि हर वर्ष माइनर की पटरी कटने से किसानों का काफी नुकसान होता है। अतः विभाग द्वारा माइनर की पटरियों को दुरुस्त कराया जाए। साथ ही किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed