{"_id":"67bbfe661f2f73a2520c9a0b","slug":"more-coarse-grains-will-be-given-in-the-ration-than-rice-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन: मार्च में चावल से ज्यादा दिया जाएगा मोटा अनाज, एफसीआई गोदामों से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन: मार्च में चावल से ज्यादा दिया जाएगा मोटा अनाज, एफसीआई गोदामों से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचना शुरू
Mon, 24 Feb 2025 10:36 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:36 AM IST
सार
एफसीआई के गोदामों से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचना शुरू हो गया है। होली के त्योहार को देखते हुए तीन-चार मार्च तक खाद्यांन दुकानों तक पहुंच जाएगा। पांच मार्च से कोटे की दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
राशन के चावल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
घुन लगे चावल और गेहूं, राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी पर घिरने के बाद राशन में मोटे अनाज की मात्रा बढ़ा दी गई है। मार्च माह में राशन में चावल कम दिया जाएगा, बाजरा अधिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ में गेहूं और चावल में घुन लगने का मामला सुर्खियों में है। हाल में शासन की टीम ने निरीक्षण भी किया। इसके बाद बदलाव किया गया है। मार्च माह में उपभोक्ताओं को चावल से ज्यादा मोटा अनाज (बाजरा) मिलेगा। एफसीआई के गोदामों से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचना शुरू हो गया है। होली के त्योहार को देखते हुए तीन-चार मार्च तक खाद्यांन दुकानों तक पहुंच जाएगा। पांच मार्च से कोटे की दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मार्च माह में राशन की दुकानों पर चावल से ज्यादा मोटा अनाज भेजा गया है। अबकी बार उपभोक्ताओं में चावल कम वितरित किया जाएगा, जबकि मोटा अनाज ज्यादा है।-राममूर्ति, आरएमओ
विज्ञापन विज्ञापन
जनवरी में 4423 मीट्रिक टन हुआ था चावल का वितरण
माह चावल मोटा अनाज
जनवरी 4423 2750
फरवरी 4408 2753
मार्च 3023 5383
(मात्रा मीट्रिक टन में )
अलीगढ़ में राशन की स्थिति
जनवरी 4423 2750
फरवरी 4408 2753
मार्च 3023 5383
(मात्रा मीट्रिक टन में )
अलीगढ़ में राशन की स्थिति
- कुल राशन की दुकान-1350
- राशन कार्ड धारक-6.50 लाख
- अन्योदय कार्ड धारक-24,555
- कुल उपभोक्ता-27 लाख
- प्रति सदस्य-चावल-एक किग्रा, गेहूं और बाजरा दो-दो किग्रा।
- अन्त्योदय कार्ड धारक-चावल नौ किग्रा, गेहूं 14 किग्रा और बाजरा-12 किग्रा