{"_id":"65e224e3c1f2d5b8140d1a64","slug":"moped-rider-dies-in-accident-two-including-woman-injured-aligarh-news-c-2-1-ali1010-339157-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस ने मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस ने मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला सहित दो घायल
Sat, 02 Mar 2024 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:26 AM IST
सार
नानऊ निवासी तेजपाल अपने बहनोई दादों निवासी रंजन और परिवार की रेखा के साथ मोपेड से अकराबाद बाजार में कुछ सामान खरीदने आ रहे थे। शाम करीब छह बजे जीटी रोड स्थित ईदगाह के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस मोपेड में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में मोपेड सवार तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मोपेड में पीछे बैठे रंजन और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
1 मार्च की शाम करीब छह बजे कस्बे के समीप जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस मोपेड में टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में मोपेड चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला सहित दो घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नानऊ निवासी 55 वर्षीय तेजपाल पुत्र सूरजपाल अपने बहनोई दादों निवासी रंजन पुत्र रनवीर और परिवार की रेखा पत्नी प्रेमपाल के साथ मोपेड से अकराबाद बाजार में कुछ सामान खरीदने आ रहे थे। शाम करीब छह बजे जीटी रोड स्थित ईदगाह के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस मोपेड में टक्कर मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन
इस हादसे में 55 वर्षीय तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मोपेड में पीछे बैठे रंजन और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पास पहुंचे। वहां से निकल रहे ब्लाॅक प्रमुख ठा. राहुल सिंह ने पुलिस सहित मृतक और घायलों के परिवार वालों को खबर दी। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर कर दिया गया।
विज्ञापन