{"_id":"64bae0dcabf6712d500d77a5","slug":"moped-rider-couple-killed-in-bus-collision-aligarh-news-c-114-1-sali1013-120-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस की टक्कर से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस की टक्कर से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे
Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
सार
दंपती मोपेड से वापस घर लौट रहे थे।सासनी क्षेत्र में रुहल मोड़ के निकट खतौली डिपो की बस ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक पति पत्नी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रिश्तेदारी में दवा लेने गए मोपेड सवार दंपती को बृहस्पतिवार रात हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भवनखेड़ा गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र ज्वाला प्रसाद मोपेड से फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते थे। बुधवार को वह पत्नी मीरा (38) को लेकर सादाबाद क्षेत्र के एक देशी दवाई देने वाले वैद्य के पास गए। लौटते समय अपने साढू के यहां रुक गए। बृहस्पतिवार देर शाम दंपती मोपेड से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र में रुहल मोड़ के निकट खतौली डिपो की बस ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन