फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Moped hit by vehicle, woman dies

Aligarh News: मोपेड को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
सार

ज्ञान सिंह पत्नी रीना देवी व बेटा सौरभ के साथ मोपेड से अपने गांव आए हुए थे। 11 अक्टूबर तड़के गांव से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित महरावल के पास पहुंचे तो सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन मोपेड को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Moped hit by vehicle, woman dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना के महरावल के पास मोपेड को एक वाहन ने 11 अक्टूबर की सुबह टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी के थाना ओरछा के गांव विक्रमपुर निवासी ज्ञान सिंह गाजियाबाद के सेक्टर-62 खोड़ा में सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 4 अक्तूबर को पत्नी रीना देवी (35) व 10 वर्षीय बेटा सौरभ के साथ मोपेड से अपने गांव आए हुए थे।
विज्ञापन


11 अक्टूबर तड़के गांव से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित महरावल के पास पहुंचे तो सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन मोपेड को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना को देख मौके से चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी को रोता हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed