फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monsoon paddy transplantation begins

Aligarh News: मानसून धान की रोपाई शुरू, बेहतर उपज की उम्मीद

Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Monsoon paddy transplantation begins
मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के किसान धान की रोपाई में व्यस्त हैं। वे बेहतर गुणवत्ता वाले धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे सीजन में अच्छी कमाई हो सके।
विज्ञापन

किसान सामान्यतः 15 से 20 मई के बीच धान की नर्सरी तैयार कर लेते हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में बड़े पैमाने पर रोपाई का कार्य शुरू हो जाता है। वर्तमान में अधिकांश गांवों में किसान परिवार और मजदूर खेतों में रोपाई में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में 1509, पीबी-1, 1718, 1121, 1847, शरबती तथा सुगंध जैसी उच्च गुणवत्ता वाली धान की किस्में प्रमुख हैं। इन किस्मों को बाजार में सामान्यतः करीब 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल जाता है। इससे किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त होता है। गांव बामोती निवासी किसान दिनेश शर्मा ने बताया कि खैर क्षेत्र में लगभग 45 से 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है।
विज्ञापन

मानसून और मंडी की चुनौतियां
किसानों के अनुसार, धान की खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर रहती है। पर्याप्त वर्षा न होने पर किसानों को ट्यूबवेल और डीजल इंजन से सिंचाई करनी पड़ती है, जिससे उत्पादन लागत काफी बढ़ जाती है। इस वर्ष मौसम विभाग ने सामान्य से अच्छी वर्षा का अनुमान जताया है। इसी उम्मीद में किसानों ने पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की है, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना है। किसानों की निगाहें अब मानसून की सक्रियता और प्रशासन द्वारा मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने पर टिकी हैं, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed