फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monkeys surrounded the house for one hour

बंदरों का आतंक: एक घंटे तक घेरा घर, कैद रहे दंपती, लोगों से मांगते रहे मदद

Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
सार

घर के जीने का दरवाजा खुला था। जीने के रास्ते एक बंदर का बच्चा घर में घुस आया। इसकी जानकारी शांति स्वरूप शर्मा को नहीं हुई। अचानक ही उन्होंने जीने का दरवाजा खुला देखा तो उसे बंद कर दिया। इससे बंदर का बच्चा घर के अंदर फंस गया। वहीं जीने का दरवाजा बंद होने और अंदर से बच्चे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में बंदर उनके घर के चारों ओर एकत्र हो गए।

विज्ञापन
Monkeys surrounded the house for one hour
बंदर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

9 मार्च को बंदरों ने एक घंटे तक एक घर को घेरे रखा। इस दौरान घर के अंदर मौजूद दंपती एक घंटे तक एक कमरे में कैद रहा। इस दौरान वह अपने आप को बचाने के लिए लोगों से मदद भी मांगते रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया, जिसके बाद दंपती घर से बाहर निकल सके।

विज्ञापन


पुराना बाजार निवासी शांति स्वरूप शर्मा के अनुसार 9 मार्च को घर के जीने का दरवाजा खुला था। जीने के रास्ते एक बंदर का बच्चा घर में घुस आया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई। अचानक ही उन्होंने जीने का दरवाजा खुला देखा तो उसे बंद कर दिया। इससे बंदर का बच्चा घर के अंदर फंस गया।
विज्ञापन


वहीं जीने का दरवाजा बंद होने और अंदर से बच्चे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में बंदर उनके घर के चारों ओर एकत्र हो गए। उन्होंने पूरे घर को घेर लिया। बंदरों से डरकर शांति स्वरूप शर्मा अपनी पत्नी सहित एक कमरे के अंदर कैद हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया। इसके बाद दरवाजा खोला तो बंदर का बच्चा बाहर निकला। इसके बाद दंपती भी बाहर निकल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed