{"_id":"5ea98bea8ebc3e90586e5fee","slug":"monkey-enters-the-kitchen-husband-takes-this-step-after-dispute-with-wife-city-office-news-ali2324729104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई घर में घुसा बंदर, पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठा लिया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई घर में घुसा बंदर, पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठा लिया यह कदम
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में मंगलवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का सोमवार को अपनी पत्नी से रसोई में बंदर के घुसने पर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह आहत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, डाक्टरों ने शव की कोरोना जांच के लिए सैंपल भेज दिया है।
हिमांशु (35) पुत्र जसवंत सिंह निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क मेहनत, मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में दो बेटे और पत्नी है। वाकये के अनुसार सोमवार को हिमांशु के घर की रसोई में बंदर घुस आया और उसने पूरा सामान फैला दिया। इस पर उसका पत्नी अंजू से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की सोमवार शाम और फिर मंगलवार को दिन में उनके बीच कहासुनी हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। इस बात से आहत होकर मंगलवार शाम को हिमांशु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से लटक गया।
थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे की ओर गई। उसने पति को आवाज लगाई। मगर, अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो पति फंदे पर झूलता दिखा। इस पर पत्नी की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस और पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर गांधी पार्क सुधीर कुमार धामा के मुताबिक गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोरोना टेस्ट होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। इधर, प्रकरण की जांच जारी है। फिलहाल मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।