फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Molesting nurse in deendayal hospital

स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ पर दीनदयाल अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा

Sun, 01 Nov 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Molesting nurse in deendayal hospital
पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को कुछ मरीजों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टर से भी आरोपियों ने अभद्रता की। इससे नाराज डॉक्टरों ने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक काम करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मामले में पीड़ित डॉक्टर की ओर से क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना का शिकार हुए डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि पं. दीनदयाल अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों गांव भरोला जलाली निवासी अरुण ठाकुर व हसनगढ़ गोंडा निवासी प्रदीप कुमार और उनके कुछ साथियों ने शनिवार की शाम करीब 3:45 बजे एक नर्स से अभद्र बर्ताव किया। उससे छेड़छाड़ भी की गई। विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

यह घटना अस्पताल में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सीएमएस को दी और क्वार्सी पुलिस को बुला लिया। चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को भी सूचना दे दी गई। यह दोनों आरोपी कोरोना संक्रमण के चलते 26 अक्तूबर को भर्ती हुए थे। तब से कुछ अन्य मरीजों के साथ मिलकर महिला नर्सों के साथ रोजाना अभद्र बर्ताव कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार मामला संज्ञान में है। सूचना पर खुद मौके पर गए थे। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed