{"_id":"6051150c8ebc3eda746bf691","slug":"molestation-and-beating-with-teenager-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म किया, फिर फंसने के डर से रचाया शादी का स्वांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म किया, फिर फंसने के डर से रचाया शादी का स्वांग
Wed, 17 Mar 2021 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरदुआगंज (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, हरदुआगंज (अलीगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:59 AM IST
सार
- किराए के कमरे में रखकर आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी की छह दिनों तक की पिटाई
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फंसने के डर से आरोपी ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर शादी का स्वांग रचाया। इसके बाद किशोरी को बंधक बनाकर छह दिनों तक दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई की। किसी तरह बचकर घर पहुंची किशोरी ने मंगलवार को हरदुआगंज थाने जाकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार तालानगरी की एक फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने नहाते समय वीडियो बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। सशंकित परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने के लिए पीड़िता परिवार के साथ 16 जनवरी को जाने वाली थी तभी आरोपी अपने बहनोई व अन्य रिश्तेदार के साथ पीड़िता के पिता के पास पहुंच गया और किशोरी से शादी करने की जिद करने लगा। उन्होंने मना कर दिया तो अगले दिन सुबह कई लोगों के साथ आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और तत्काल शादी का स्वांग रचा। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
पिता के अनुसार लोकलाज के भय में वह चुप रहे। छह दिन बाद अस्त-व्यस्त हालत में किशोरी घर पहुंची। अत्याचार की दास्तान सुनाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को अलीगढ़ में किराये के एक कमरे में रखकर आरोपी, उसका बहनोई व अन्य लोग छह दिन तक उसके साथ मारपीट करते रहे और शादी को नाटक बताते रहे।
मंगलवार को बेटी समेत थाने पहुंचकर परिवार ने तीन नामजद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उनके साथ आई पूर्व महापौर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के आधार पर किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली।