फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Moharram

डीएम-एसएसपी ने मुहर्रम के जुलूस एवं सुरक्षा की तैयारियों को परखा

Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Moharram
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को मोहर्रम के जुलूस, रक्षाबंधन एवं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लेकर शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से संवाद कायम किया तो स्कूल पहुंचकर बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने शाहजमाल स्थित करबला में की जा रही तैयारियों की जानकारी के साथ ही ताजियादारों से संवाद किया। करबला इंतजामिया पदाधिकारियों से तैयारियों के साथ ही यहां से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। डीएम ने देहलीगेट एवं ऊपरकोट इलाके के दुकानदारों से संवाद करते हुए कहा कि घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय पर्व पर धार्मिक त्योहारों की तरह ही नए कपड़े पहनें। जरूरतमंदों की मदद करें। आपस में मिष्ठान का वितरण कर खुशियां मनाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठनों को प्रकाशमान करें। तिरंगा की झंडियों, लड़ियों से घरों को सजाएं। डीएम ऊपरकोट प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से देश पर जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महापुरुषों के बारे में जानकारी ली और क्रांतिकारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed