फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mohan, Saurabh, Shivani and Tanu stood first in 100 meter race

Aligarh News: 100 मीटर दौड़ में मोहन, सौरभ, शिवानी व तनु रहीं प्रथम

Wed, 21 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Mohan, Saurabh, Shivani and Tanu stood first in 100 meter race
अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईआईएमटी कॉलेज द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में दौड़ लग? - फोटो : CITY OFFICE
आईआईएमटी कॉलेज में एथलेटिका-2022 का समापन हो गया। 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में मोहन कुमार प्रथम, जूनियर सौरभ कुमार प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी चौधरी प्रथम, जूनियर में तनु ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आईआईएमटी का एक अच्छा प्रयास है, जो पढ़ने लिखने के साथ बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि सिर्फ एक उम्र तक ही खेलों को जीवन का हिस्सा न बनाएं, बल्कि आगे भी ऐसे ही खेलते रहें, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, आईआईएमटी कॉलेज व मदर टेरेसा कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पहले 200 मीटर दौड़ के जूनियर में तनु ठाकुर प्रथम, सीनियर वर्ग में वंदना सिंह प्रथम, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मोहन कुमार प्रथम, जूनियर में संजय कुमार प्रथम, 400 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में वीरेश माथुर प्रथम, जूनियर में रूपेंद्र प्रथम, 400 मीटर दौड़ में सीनियर में रागिनी वर्मा प्रथम, जूनियर में शिवानी प्रथम, 1500 मीटर दौड़ के जूनियर में अंजलि प्रथम, सीनियर में ममता प्रथम, 1500 मीटर दौड़ के जूनियर विकास कुमार प्रथम, सीनियर में सूर्य कुमार प्रथम, ऊंची कूद के बालिका जूनियर वर्ग में तनु प्रथम, सीनियर में तमन्ना प्रथम, बालक वर्ग के सीनियर में पिंटू चौधरी प्रथम, जूनियर में अमित प्रथम, लंबी कूद के जूनियर में उमा प्रथम, सीनियर में वंदना सिंह प्रथम, बालक वर्ग के जूनियर में हुकेश प्रथम, सीनियर वर्ग में ललित कुमार प्रथम, शॉट पुट के जूनियर में लाखन सिंह प्रथम, सीनियर में सुमित चौधरी, गोला फेंक के जूनियर वर्ग में काजल प्रथम, सीनियर में नरेश कुमार सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, डॉ. रक्षपाल सिंह, डॉ. हम्वीर सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. इंदु सिंह, शमशाद निसार, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed