{"_id":"613e61a58ebc3ee531058115","slug":"mohan-bhagwat-help-to-build-a-madrasa-nadeem-city-office-news-ali273015639","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बनवाने में मदद करें मोहन भागवत : नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बनवाने में मदद करें मोहन भागवत : नदीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे मुसलमानों के लिए मदरसा, स्कूल व कॉलेज बनवाने में मदद करने की गुजारिश की है।
आरएसएस को भेजे पत्र में नदीम अंसारी ने उनके बयान की तारीफ की है, जिसमें उन्होंने मुसलमानों को लेकर बातें की हैं।
कहा है कि मोहन भागवत मुसलमानों के लिए भी मदरसा, स्कूल और कॉलेज बनवाने में मदद करें। नदीम ने बताया कि सात सितंबर को पुणे में आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, जिसका मतलब सभी के पूर्वज एक हैं। ऐसे बयान देश को जोड़ने का काम करते हैं। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में मुसलमानों के खिलाफ आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती हैं। नदीम ने आरएसएस प्रमुख से गुजारिश की है कि वह आगे आकर मुसलमानों के लिए ऐसे काम करें, जिससे मुसलमान भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।