{"_id":"56f59b964f1c1b2502f15194","slug":"model-has-been-lovingly-converted-into","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मॉडल’ ने प्यार में कराया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मॉडल’ ने प्यार में कराया धर्म परिवर्तन
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
माडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की एक युवती जमालपुर के कथित मॉडल के प्रेमजाल में ऐसी फंसी कि परिवार से तो रिश्ता टूट ही गया। अब यह प्यार भी जी का जंजाल बन गया। यहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया और उसे दोस्तों के सामने परोसा जाने लगा। विरोध पर उसका जब उत्पीड़न शुरू हुआ तो वह शुक्रवार को अपने प्रेमी पति का सिर फोड़कर सीधी महिला थाने पहुंच गई। इस खबर पर बाद में तमाम भाजपाई पहुंच गए और युवती की ओर से प्रेमी पति आदि के खिलाफ तहरीर दिलवाई गई। देर शाम मामले में मुकदमे की तैयारी चल रही थी।
बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाली युवती ने बताया कि वह मूल रूप से जलपाईगुड़ी के गांव वीरपाड़ा की रहने वाली है। उसके पिता नहीं हैं और घर में मां व तीन भाई-बहन हैं। वह खुद ग्रेजुएट है।
यहां जमालपुर निवासी एक युवक के संपर्क में वह मिस्ड कॉल के जरिये सितंबर 2015 में आई। उस समय युवक ने खुद को मॉडल बताया और बातों में उलझाकर उसे रायबंदर पणजी गोवा बुला लिया। जहां उसे एक फ्लैट में रखा और उसके साथ शादी के बहाने से जबरन शारीरिक रिश्ते बनाए। कुछ दिन बाद वह वापस गांव लौट गई और वह युवक 27 अक्तूबर को वहां से अपने साथ जमालपुर ले आया। चूंकि वह शारीरिक रिश्तों के चलते गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन
इसलिए उसने यहां लाकर दिसंबर माह में घर में ही निकाह किया और मर्जी के खिलाफ उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए नाम भी बदल दिया। इसके बाद युवक उसे दोस्तों के सामने परोसने लगा और विरोध पर मारपीट व उत्पीड़न करने लगा।
यहां उसका पिता मजदूरी करता है। खुद युवक एक कंप्यूटर शॉप पर नौकरी करता है। ऊपर से युवक उत्पीड़न कर रहा था। शुरुआत में ही गलत कदम उठाने के चलते उसे मायके पक्ष से भी मदद की उम्मीद नहीं थी। इसलिए यह सब सहन न होने पर उसने पुलिस की मदद लेने का इरादा बनाया।
शुक्रवार को वह उत्पीड़न की इंतिहा होने पर पति का सिर फोड़कर सीधी महिला थाने पहुंच गई।
जहां खबर पर बाद में भाजपा नेता देवराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, गुनीत मित्तल, पूजा शकुन पांडेय आदि पहुंच गए। युवती के धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म आदि को लेकर मुकदमे का दबाव बनाया। मामले को तूल पकड़ता देख युवती व भाजपाइयों को सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। जहां पुलिस ने युवती की ओर से उसके कथित पति शादाब आदि पांच लोगों के खिलाफ तहरीर ले ली है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार प्रकरण में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी दोनों पक्षों को बुलाया भी गया है। दूसरे पक्ष ने पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में जांच के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।