{"_id":"68276b3b81df5902b40e8113","slug":"mock-drill-at-aligarh-airport-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो को किया गिरफ्तार, जवान हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो को किया गिरफ्तार, जवान हुआ घायल
Fri, 16 May 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 May 2025 10:13 PM IST
सार
चार आतंकवादियों ने पैरामीटर वॉल को फांदकर पार्किंग एरिया में प्रवेश किया और व्हीकल गेट पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल कर दिया और गेट खोलकर एटीसी टावर पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 16 मई को आतंकवादी हमले से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी का आकलन करना था।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान चार आतंकवादियों ने पैरामीटर वॉल को फांदकर पार्किंग एरिया में प्रवेश किया और व्हीकल गेट पर हमला कर दिया। व्हीकल गेट पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत हैंडसेट के माध्यम से हमले की सूचना दी। आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल कर दिया और गेट खोलकर एटीसी टावर पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस प्रयास को त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) द्वारा तेजी से विफल कर दिया गया। क्यूआरटी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। मॉक ड्रिल से पहले जितेंद्र सिंह परिहार और व्यवस्थापन प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा जवानों की ब्रीफिंग की गई।
विज्ञापन