फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MNREGA parks will be built in two villages of every block

अलीगढ़ : हर ब्लॉक के दो-दो गांवों में बनेंगे मनरेगा पार्क

Fri, 20 May 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
MNREGA parks will be built in two villages of every block
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब ग्रामीणों के रोजगार की गारंटी ही नहीं, बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखेगी। इन मनरेगा पार्कों में पौधरोपण के साथ ही शौचालय, ओपन जिम, शुद्ध पानी का इंतजाम होने के साथ ही रर्निंग ट्रैक भी बनेगा। योजना के तहत हर ब्लॉक के दो-दो गांवों में मनरेगा पार्क बनाए जाएंगे। एक पार्क पर साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा पार्क में छोटे बच्चों के लिए झूला, विभिन्न प्रजातियों के फूल-पौधे लगाए जाएंगे। खेल सामग्री के तौर पर यहां पर टेनिस, हैंडबॉल, ऊंची कूद के लिए व्यवस्था होगी। ओपन जिम और रनिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा ताकि युवा यहां पर खुद को चुस्त दुरुस्त रख सकें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों के दो-दो गांवों में मनरेगा पार्क बनाए जाएंगे। इसके लिए गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, मनरेगा खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed