फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC will Omwati SP candidate in elections

ओमवती होंगी एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी

Wed, 03 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी ने स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए भी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने अलीगढ़-हाथरस की संयुक्त सीट से हसायन की ब्लॉक प्रमुख ओमवती यादव (बुआ) को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ओमवती हाल ही में सिकंदराराऊ के वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बसपा प्रत्याशी और पूर्व ऊर्जा मंत्री के छोटे भाई विनोद उपाध्याय के मुकाबले मात्र एक वोट से हारी थीं। 25 सदस्यीय जिला पंचायत में विनोद को 13 और ओमवती को 12 वोट मिले थे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के चुनाव में बसपा की सियासी जमीन हिलाने का ईनाम आलाकमान ने ओमवती को पहले सपा का जिलाध्यक्ष बनाकर दिया और अब उन्हें एमएलसी का प्रत्याशी घोषित कर यह साबित कर दिया है कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी में ओमवती का सियासी कद बढ़ गया है। जिले में पार्टी के दूसरे दिग्गजों पर ओमवती सबसे ज्यादा भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमवती पांच साल पहले हसायन ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी निर्विरोध जीती थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने जिस तरह सपा समर्थित सिर्फ पांच सदस्यों के बूते पर बसपा को कड़ी टक्कर दी और उसकी एकतरफा जीत को भी बेहद मुश्किल बना दिया, उससे सपा आलाकमान को जिले की सियासत में उनकी पकड़ का अंदाजा अच्छी तरह लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed