फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Rishipal's side reached the High Court, Atul got police protection

एमएलसी ऋषिपाल पक्ष पहुंचा हाईकोर्ट, अतुल को मिली पुलिस सुरक्षा

Sat, 25 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
MLC Rishipal's side reached the High Court, Atul got police protection
अतरौली के भाजपा नेता परिवार से मारपीट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी ऋषिपाल सिंह सहित नौ पर गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद प्रकरण सुर्खियों में है। मामले में एक तरफ जहां ऋषिपाल पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है। वहीं पीड़ित अतुल के परिवार द्वारा जताए गए जान के खतरे के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई गई है। बता दें कि भाजपा नेता अतुल गुप्ता ऋषिपाल सिंह के खिलाफ चार मुकदमों में पैरवी कर रहे हैं। इसके चलते उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने एसएसपी से मिलकर जान का खतरा जताया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता अतुल गुप्ता के परिवार के युवकों से हुई मारपीट के मामले में पिछले दिनों सत्र न्यायालय ने ऋषिपाल सिंह के खिलाफ निचली अदालत के तलबी आदेश के विरुद्ध दायर अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ ऋषिपाल सिंह पक्ष ने हाईकोर्ट का रुख किया है। हालांकि वहां से अभी कोई आदेश नहीं हुआ। इसी बीच अतरौली न्यायालय ने इस मामले में सभी नौ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी दिए हैं। इधर, अतुल गुप्ता की पत्नी शकुंतला देवी ने एसएसपी से मुलाकात कर यह शिकायत दी थी कि उनके पति चार मुकदमों में पैरवी कर रहे हैं। जिनमें एक मारपीट का, दूसरा बेटे संग मारपीट का, तीसरा मानहानि का और चौथ झूठे शपथ पत्र से जुड़ा मुकदमा है। इसके चलते उन्हें जान का खतरा है। अतुल परिवार की इस अर्जी का संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर दो पुलिसकर्मी अतुल के घर सुरक्षा में लगा दिए गए हैं। शुक्रवार को एक सिपाही व एक होमगार्ड अतुल के घर पहुंचे। हालांकि दोपहर में वे बिना हथियार के गए थे। इस पर अतुल परिवार ने ऐतराज जताया। बाद में वे हथियार सहित पहुंच गए। सीओ अतरौली विशाल चौधरी के अनुसार अतुल के परिवार के अनुरोध व सुरक्षा के खतरे पर सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। साथ में कानून व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed