{"_id":"5fcd3ffa8ebc3ecfe63a2644","slug":"mlc-election-city-office-news-ali2504955174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी हुई : गिरीश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी हुई : गिरीश यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में रविवार को एमएलसी चुनाव में दोनों सीटें हारने के कारणों की समीक्षा हुई। स्नातक सीट पर एमएलसी प्रत्याशी डा. असीम यादव के हारने पर गहन मंथन हुआ। जबकि शिक्षक सीट पर हेवेंद्र चौधरी उर्फ हउआ चौधरी के छठवें नंबर रहने पर भी नेताओं ने अपना-अपना आकलन प्रस्तुत किया। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि पूर्व विधायकों की निष्क्त्रिस्यता के कारण भी चुनाव प्रभावित हुआ है। इस बयान पर इन दोनों कार्यकर्ताओं पर पार्टी के बड़े नेताओं की भृकुटी टेढ़ी हो गई है। संभवत: इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। वहीं, इन दोनों की बातें प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने के प्रयास भी हो रहे हैं ताकि संगठन गठन में नेता अपने रसूख का इस्तेमाल न कर सकें।
इधर, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि समीक्षा में सभी के काम का आकलन कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। अलीगढ़ में पार्टी ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। बूथवार पड़े वोटों की प्रमाणित सूची नहीं मिलने के कारण ये आकलन अभी शुरू नहीं हुआ है कि किस नेता के बूथ पर पार्टी के प्रत्याशियों को कितना वोट मिला है..? जल्द ही सूची प्राप्त कर इसकी समीक्षा होगी। मतगणना के दौरान आगरा में किसी राउंड की गिनती की उद्घोषणा नहीं की गई। न ही प्रमाणित सूची दी गई। जिससे मतगणना में गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसका विरोध करते हुए सपाइयों ने मतगणना स्थल के बाहर धरना दिया था।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी भी बूथवार वोटों की समीक्षा कर रहे हैं। उनसे भी रिपोर्ट ली जाएगी। इस मौके पर मो. सगीर रोशनी लाइट, रवि यादव उर्फ गुड्डा यादव, रत्नाकर पांडेय, पूजा गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।