फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Misuse of SC-ST Act due to interference of leaders: Kshatriya Mahasabha

नेताओं की दखल से हो रहा एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग : क्षत्रिय महासभा

Mon, 01 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Misuse of SC-ST Act due to interference of leaders: Kshatriya Mahasabha
बुढ़ासी क्षेत्र के एक गांव में नहर से सिंचाई के विवाद में अनुसूचित जाति की एक महिला को निर्वस्त्र करने की घटना को लेकर रविवार को क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में कुछ दलाल नेताओं के दखल से एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। मामूली घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हरदुआगंज क्षेत्र में कुछ दलाल नेताओं के कारण एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे बढ़ गए हैं। मामूली घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाए। महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने कहा कि इस तरह के नेता गांव में सामाजिक वैमनस्यता उत्पन्न कर रहे हैं। एक-दूसरे को लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। पानी के पीछे हुई लड़ाई को एससी-एसटी एक्ट में दिखाना बहुत ही अनुचित है। अनिल चौहान ने कहा कि लोगों को ऐसे नेताओं को गांव में घुसने से रोकना चाहिए। आरोपी के परिजनों ने कहा कि एक छोटी सी घटना को इतना बड़ा दिखाया गया। लेकिन हमें न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। इस तरह की घटना गांव में पहले कभी नहीं हुई। कुछ राजनेताओं के दखल ने इस घटनाओं को तूल दिया है। प्रतिनिधिमंडल में बंटी ठाकुर, उदय प्रताप सिंह, सौरभ तोमर और कुसुम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed