फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing girl found

Aligarh: लापता युवती बरामद, भागवत कथा में चिमटा बजाने वाले प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी

Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
सार

भागवत कथा सुनने आने वाली एक युवती के कथा वाचक की मंडली में चिमटा बजाने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गए। परिजनों ने शक होने पर दोनों को पकड़ कर पीट दिया। युवती उक्त युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी।
 

विज्ञापन
Missing girl found
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भागवत कथा की मंडली के एक सदस्य के साथ घर से गई युवती को पुलिस ने 25 दिन बाद बरामद कर लिया है। युवती अब युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

विज्ञापन


एक गांव में पिछले माह भागवत कथा चल रही थी। भागवत कथा सुनने आने वाली एक युवती के कथा वाचक की मंडली में चिमटा बजाने वाले कासगंज के सहावर युवक से प्रेम संबंध हो गए। परिजनों ने शक होने पर गत 8 मई को दोनों को पकड़ कर पीट दिया। इसी रात को युवती उक्त युवक के साथ घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


परिजनों ने इस संबंध में 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचनाधिकारी अवधेश कुमार ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि युवती को सोमवार को मलसई चौराहे से बरामद कर लिया है। युवती का कहना है कि उसने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। वह अब युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed