{"_id":"656e283154d0888d900833e7","slug":"miscreants-snatched-a-bag-worth-rs-25-lakh-from-the-grooms-maternal-uncle-aligarh-news-c-114-1-sali1013-506-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दूल्हे के मौसा से पौने दो लाख का बैग छीन ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दूल्हे के मौसा से पौने दो लाख का बैग छीन ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
सार
शादी में रुपयों के रुपयों के लेन-देन का जिम्मा मौसा के पास था। इसलिए एक बैग में 1. 70 लाख रुपये, डायरी व कागजात रखे हुए थे। रात लगभग 11 बजे करीब बरात हनुमानगढ़ी रोड़ स्थित रामलीला मैदान से चढ़कर गेस्ट हाउस के पास तक आ गई। तभी एक युवक चुपके से उनके पास आया और हाथों में लगा रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
कस्बे में बरात चढ़त के दौरान बारिश से बचने के लिए एक दुकान पर खड़े दूल्हे के मौसा से दो बदमाश पौने दो लाख रुपयों भरा बैग छीनकर भाग गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों बदमाश अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए।पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हो गई, तो चोरी को छिनैती में तरमीम कर लिया गया।
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल निवासी नरेश पुत्र निदालाल ने बताया कि उनके साढ़ू कुलवीर सैनी निवासी गढखेडा थाना छायंसा बल्लभगढ हरियाणा में रहते हैं। वे हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं। 3 दिसंबर को वह साढ़ू के बेटे दीपक की बरात में शामिल होने कस्बे के श्रीदाऊधाम गेस्ट हाउस आए थे। शादी में रुपयों के रुपयों के लेन-देन का जिम्मा उनके पास था। इसलिए एक बैग में 1. 70 लाख रुपये, डायरी व कागजात रखे हुए थे।
विज्ञापन
रात लगभग 11 बजे करीब बरात हनुमानगढ़ी रोड़ स्थित रामलीला मैदान से चढ़कर गेस्ट हाउस के पास तक आ गई। इसी दौरान बूंदाबांदी शुरू होने पर वह अपने दो रिश्तेदारों संग थोड़ा आगे आकर बालाजी रेडीमेड गारमेंट की दुकान के टीन शेड में खड़े हो गए। तभी एक युवक चुपके से उनके पास आया और हाथों में लगा रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकला। जब तक नरेश कुछ समझ पाते लुटेरा आगे बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी संग अलीगढ़ की ओर भाग गया। इस दौरान कुछ लोग पैदल बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बारिश और अंधेरे में कुछ हाथ नहीं लगा। उसी समय पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता ने उच्च अधिकारियों को घटना बताई। रात में ही सीओ अतरौली मो. मोहसिन खान भी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल शुरू कर रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 4 दिसंबर सुबह पीड़ित के कहने पर पुलिस ने घटना स्थल वाली दुकान के सीसीटीवी की जांच की, इसके बाद छिनैती की पुष्टि होने पर चोरी को छिनैती में तरमीम कर लिया गया है। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर लूट की धाराएं बढ़ा दी गईं हैं।