{"_id":"69f8c99432d6cd9eaf029dba","slug":"miscreants-robbed-a-woman-s-purse-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: इंडक्शन बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स, भीड़ ने दो को दबोचा, एक आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: इंडक्शन बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स, भीड़ ने दो को दबोचा, एक आरोपी भागा
Mon, 04 May 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 10:02 PM IST
सार
इंडक्शन बेचने आए बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया। पीड़िता के शोर मचाते ही मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
पर्स लूटने वाले दबोचे
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में 3 मई दोपहर सेल्समैन बनकर आए बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया। हालांकि, भागते समय मोहल्ले वालों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन
नगला मानसिंह निवासी प्रीति शर्मा के अनुसार पर 3 मई दोपहर तीन बजे वह अपने घर का काम कर रही थीं, तभी तीन युवक हाथ में इंडक्शन चूल्हा लेकर पहुंचे। उन्होंने 8,000 रुपये का सामान महज 4,000 रुपये में देने का लालच देकर प्रीति को अपनी बातों में फंसा लिया। जैसे ही प्रीति घर के अंदर से पर्स लेकर बाहर आईं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और भागने लगे। पर्स में नकदी के साथ सोने के कुंडल भी रखे थे।
विज्ञापन
पीड़िता के शोर मचाते ही मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान अशरफ निवासी मनिहार वाली गली और शमशाद निवासी रोरावर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश और लूटे गए सामान की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन