{"_id":"6824f85e84893713340b910e","slug":"miscreants-robbed-a-doctor-who-was-going-to-operate-aligarh-news-c-2-1-hsr1006-680196-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऑपरेशन करने जा रहे डॉक्टर को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऑपरेशन करने जा रहे डॉक्टर को बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ऑपरेशन करने जा रहे कार सवार डॉक्टर और उनके मैनेजर को तमंचे के बल पर पीटकर लूट लिया। बदमाशों ने 27000 की नकदी लूटने के साथ 53000 रुपये ऑनलाइन पेमेंट कराया है।
थाना रोरावर के खेरेश्वर निवासी डॉ. सुनील कुमार जनरल सर्जन हैं और वहीं पर उनका आयुष के नाम से निजी अस्पताल है। उन्होंने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैं पेशे से चिकित्सक हूं। मंगलवार की रात लगभग एक बजे अपने मैनेजर यशपाल निवासी अंडला के साथ खुर्जा एमडी हास्पीटल में एक सर्जरी करने के लिए कार से जा रहा था। कार जैसे ही गभाना हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पहुंची, तभी पीछे से बिना नंबर की बुलट बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर कार को रुकवा लिया। पिस्टल से कार शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तमंचे के बल पर एक बदमाश ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया, जबकि दूसरा बदमाश यशपाल को कार में साथ में लेकर बाइक के पीछे चला। वह करीब एक किलोमीटर दूर बरौली टमकौली रोड पर ले गए।
खुर्जा के डॉक्टर से कराया गया ऑनलाइन पेमेंट
बदमाशों ने इसके बाद दोनों की बेल्ट और पिस्टल की बट से पिटाई की। पास में रखे 27000 रुपये लूटने के बाद 50000 रुपये और मांगने लगे, मना करने पर उनकी और पिटाई की, जिसकी वजह से 50000 रुपये खुर्जा के डॉ. रोहित से फोन पे केे माध्यम से अलग-अलग राशि के डलवाए। उन्होंने कुल 80,700 रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल पकड़ा कर कई वीडियो भी बनाए
डॉक्टर द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बदमाशों ने अपनी खाली पिस्टल हाथ में पकड़ा कर वीडियो बनवाई और कहलवाया कि हम भैंस चोर हैं। हमें लगंड़ा ठाकुर ने एक लाख रुपये की मारने की सुपारी दी है। बदमाशों ने इस तरह के करीब आठ-दस वीडियो बनाए हैं। इसके बाद पिस्टल से फायर कर भगा दिया। इसके बाद हम खुर्जा सर्जरी करने के लिए चले गए। पुलिस ने लूट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
डॉ. सुनील कुमार जनरल सर्जन हैं। लूट के दौरान उनसे ऑनलाइन पेमेंट कराया गया है, उन नंबरों को सर्विलांस की मदद से तलाश किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संजीव तोमर पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना