फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants looted the car they had brought on rent from Ballabhgarh.

Aligarh News: बल्लभगढ़ से किराये पर लाई कार लूट ले गए बदमाश

Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the car they had brought on rent from Ballabhgarh.
बल्लभगढ़ से किराये पर कार लेकर आये बदमाशों ने कार चालक को पीटकर पचपेड़ा के पास उतार दिया। इसके बाद कार को लूटकर भाग निकले। सीओ शुबेंदु सिंह ने बताया कि कार मलिक मोहित कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




मूल रूप से हाथरस जंक्शन के गांव हाजीपुर और हालमुकाम न्यू शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी मोहित कुमार उबर कंपनी में कार लगा रखी है। हाथरस के ही सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अमित कुमार उनकी कार चलाते हैं।
विज्ञापन




चालक के अनुसार सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पांच लोगों ने दनकौर के लिए कार बुक कराई। जैसे ही वह दनकौर नहर के पास पहुंचे तभी कार रुकवाने के बाद पांचों लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा और पीछे की सीट पर नीचे डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास उन्हें कार से नीचे उतार दिया। उनका मोबाइल और कार बदमाश लूटकर ले गए। राहगीरों की मदद से डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed