फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants looted mobile phone and fourteen hundred rupees from two youths.

Aligarh News: दो युवकों से बदमाशों ने मोबाइल व चौदह सौ रुपये लूटे

Sat, 30 Dec 2023 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted mobile phone and fourteen hundred rupees from two youths.
लूट के शिकार प्रमोद शर्मा व पिंटू।  संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव हरौथा निवासी दो युवकों के साथ मारपीट कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर चार मोबाइल तथा 1400 रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर लूट की घटना दर्ज कर ली है। लुटेरों को तलाश करने में इलाका पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन




प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा तथा पिंटू पुत्र राजबहादुर अलीगढ़ में एसी सही करने का काम करते हैं। 28 दिसंबर को देर सांय आठ बजे अलीगढ़ से स्कूटी से लौट रहे थे। लौटते समय मथुरा मार्ग से गोरई मार्ग पर जैसे ही बुध्दसैन पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे, रास्ते में पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन




रोककर कनपटी पर तमंचा रखने के साथ ही मारपीट कर दोनों मिस्त्रियों से दो स्मार्ट फोन तथा दो की पेड मोबाइल और 1400 रुपये और बैग ले गए। बैग में टूलकिट थी। घटना के संबंंध में पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि घटना का अनावरण करने के लिए एक टीम गठित कर दी है। जल्द ही घटना का अनावरण कर लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed