फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants looted cash worth lakhs from steel factory employees

Aligarh: स्टील फैक्टरी के कर्मचारियों से बदमाशों ने लूटा 12 लाख से भरा बैग, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 10 Jan 2025 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

गांव भौंरा गौरवा के पास हरि लक्ष्मी एलॉय प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्टील फैक्टरी है।  सुबह फैक्टरी के कैशियर, कर्मचारी के साथ बाइक से अलीगढ़ स्थित बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वे फैक्टरी से कुछ आगे पहुंचे तभी धर्म ज्योति काॅलेज के पास पीछे से बुलट पर सवार दो बदमाशों ने उन दोनों को तमंचा दिखाकर रोक लिया

विज्ञापन
Miscreants looted cash worth lakhs from steel factory employees
लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव नगला जार के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाश तमंचा दिखाकर स्टील फैक्टरी के कैशियर व एक अन्य कर्मचारी से 12 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। दोनों ही कर्मचारी लूटे गए कैश को जमा कराने बैंक शाखा जा रहे थे। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस टीमों ने बदमाशों की घंटों तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की दो टीमें घटना के अनावरण के प्रयास में जुट गई हैं। पुलिस फैक्टरी कर्मचारियों के पुराने आंतरिक विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर शाम तक इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


कैशियर सुशील पाठक व कर्मचारी भोला ने शोर मचाते हुए मदद मांगी। पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। जिस पर एसपी देहात अमृत जैन, एएसपी इगलास भंवरे दीक्षा अरुण आदि पुलिस व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों से वारदात व बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी ली और उनकी तलाश शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां हुई लूट, वहीं से चार साल पहले फैक्टरी मालिक का भी हुआ था अपहरण 

इस वारदात की सबसे खास बात यह है कि बदमाशों ने धर्म ज्योति काॅलेज के पास कैशियर व कर्मचारी से लूटपाट की है। इसी स्थान पर चार साल पहले फैक्टरी स्वामी का भी अपहरण हुआ था। 17 जून 2020 को इगलास क्षेत्र में गांव भौंरा गौरवा के पास स्कॉर्पियो सवार पुलिस वर्दीधारी बदमाशों ने खुद को एसओजी टीम बताकर फैक्टरी मालिक सुरेश जिंदल का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। परिवार से उनको छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। कारोबारी की पत्नी रीना ने बदमाशों को छह लाख रुपये देकर पति को मुक्त कराया था। 

स्टील फैक्टरी के कैशियर व कर्मचारियों से हुई लूट की वारदात में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बदमाश कितनी नकदी लूटकर ले गए हैं। कर्मचारियों द्वारा लूटी गई रकम 12 लाख बताई गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लूट की वारदात के बाद फैक्टरी में आंतरिक विवाद व इसी विवाद में एक कर्मचारी को पिछले दिनों निकाले जाने की बात पता चली है। पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। फैक्टरी स्वामी की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है।  -अमृत जैन, एसपी देहात अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed