Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants beat up NEET student near SP City office

Aligarh: मनचले ने नीट की छात्रा को एसपी सिटी ऑफिस के पास पीटा, बेहोश, आरोपी दबोचा, मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Feb 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 10:03 PM IST
सार

छात्रा पुस्तकालय से घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ रही थी। तभी पीछे से आरोपी युवक आ गया। वह छात्रा पर अश्लील कमेंट करते हुए बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मनचले ने छात्रा से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Miscreants beat up NEET student near SP City office
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मालवीय पुस्तकालय के पास 25 फरवरी को एक मनचले ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इससे छात्रा बेहोश हो गई। यह घटना एसपी सिटी ऑफिस के पास की बताई जा रही है। राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। वह हर रोज मालवीय पुस्तकालय में पढ़ने आती है। छात्रा के मुताबिक पिछले चार- पांच दिनों से एक मनचला उसका  लगातार पीछा कर रहा था। छात्रा जिस स्थान पर पढ़ने के लिए जाती, मनचला भी पीछे-पीछे पहुंच जाता। कई बार छात्रा ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज भी किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। 
विज्ञापन


आरोप है कि 25 फरवरी शाम छात्रा पुस्तकालय से घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ रही थी। तभी पीछे से आरोपी युवक आ गया। वह छात्रा पर अश्लील कमेंट करते हुए बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मनचले ने छात्रा से मारपीट कर दी। छात्रा अचेत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख ई- रिक्शा चालक ने शोर मचाया तो राहगीर आ गए। उन्होंने पूरा मामला समझा और आरोपी को पकड़ लिया व धुनाई कर दी। फिर उसे रसलगंज पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। यह घटना एसपी सिटी ऑफिस के पास की है। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नितीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed