फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minors fell in love, family scolded then left the house in aligarh

अलीगढ़ : नाबालिगों में हुआ प्यार, परिजनों ने डांटा तो घर से निकले, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Wed, 26 Jan 2022 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:48 AM IST
सार

दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। परिवार वाले शादी की अनुमति नहीं दे रहे थे इस पर वे घर से निकल आए।

विज्ञापन
Minors fell in love, family scolded then left the house in aligarh
demo pic...

विस्तार

बिहार के गया जिले के शेखपुर के रहने दो नाबालिग (लड़का-लड़की) को अलीगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सोमवार रात पकड़ लिया।  दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। परिवार वाले शादी की अनुमति नहीं दे रहे थे इस पर वे घर से निकल आए। दिल्ली जाकर शादी करना चाहते थे। नाबालिग होने पर दोनों को आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार रात एएसआई ओंकार सिंह व कांस्टेबल प्रिया गश्त पर थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक किशोर व एक किशोरी बैठे हुए थे। संदिग्ध लगने पर उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शादी के लिए घर वाले अनुमति नहीं दे रहे थे। इसके चलते उन्होंने घर छोड़ दिया और दिल्ली जाकर अपनी दुनिया अलग बसाना चाहते थे।
विज्ञापन


दोनों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। दोनों मजदूर परिवार से नाता रखते हैैं। चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों बच्चों के परिजनों से संपर्क कर अलीगढ़ बुलाया गया है। उनके आने पर दोनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed