{"_id":"6a54c07a94f5dfb35202b535","slug":"minor-physical-harassment-in-chharra-update-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छर्रा में नाबालिग से दुष्कर्म: दोनों आरोपी भेजे सलाखों के पीछे, पीड़िता खतरे से बाहर, चार्जशीट जल्द होगी दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छर्रा में नाबालिग से दुष्कर्म: दोनों आरोपी भेजे सलाखों के पीछे, पीड़िता खतरे से बाहर, चार्जशीट जल्द होगी दायर
Mon, 13 Jul 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:10 PM IST
सार
अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में सब्जी लेने गई किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया और बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे पेय पदार्थ में मिलाकर शराब भी पिलाई। विरोध करने पर उसके साथ हैवानियत की और उसके शरीर को नोचा और दांतों से काट डाला।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ जनपद के थाना छर्रा क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना 11 जुलाई की रात की है। रात करीब 9 बजे थाना छर्रा पुलिस को यूपी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि क्षेत्र के ही रहने वाले दो युवक, किशनगोपाल और संजू, एक नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों ने बच्ची को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: दांतों से काटा और शरीर पर नोचा, ग्रामीण न बचाते तो ले सकते थे किशोरी की जान; अलीगढ़ में बंधक बनाकर दरिंदगी
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को ही दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। वर्तमान में उसका उपचार अलीगढ़ स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति में सुधार है और वह अब खतरे से बाहर है, उसे शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी जाएगी।
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्रकरण में वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। अतिशीघ्र न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस इस मामले की सघन पैरवी करेगी ताकि दोनों दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जा सके।
थाना छर्रा क्षेत्र में हुई घटना अत्यंत गंभीर है। पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बच्ची का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। हम इस मामले की प्रभावी पैरवी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा मिले।-नीरज कुमार जादौन, एसएसपी