फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   minister say- you know much about sugar meal

बंद चीनी मिलों के सवाल पर मीडिया से बोले सुरेश राणा- आपको बहुत ज्ञान है, हम काम कर रहे हैं, असर दिखाई देगा

Sun, 14 Feb 2021 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
minister say- you know much about sugar meal
चीनी मील - फोटो : सोशल मीडिया
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा इन दिनों केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों से आम लोगों को अवगत करा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मीडिया के सामने इसका विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। हालांकि, चीनी मिल एवं गन्ना मंत्री होने के बावजूद स्थानीय चीनी मिलों की दुर्दशा के सवाल पर वह विस्तार से कुछ नहीं बता सके। ज्यादा पूछने पर पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को बहुत ज्ञान है।
विज्ञापन


सुरेश राणा पिछले चार साल से जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलों के मंत्री हैं, करोड़ों रुपये के खर्च के बाद भी अलीगढ़ में साथा सहकारी चीनी मिल चल नहीं पा रही है, गोपी लधुआ चीनी मिल प्रबंधन पर सैकड़ों गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। इन सवालों के बार बार उठने पर उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे हैं, असर दिखाई देगा।
विज्ञापन


इस बीच प्रभारी मंत्री ने ये दावा जरूर किया कि पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद उत्तर प्रदेश ही ऐसा है, जहां सर्वाधिक चीनी एवं गन्ना उत्पादन होता है। इसीलिए गन्ने की खेती 20 से बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो रही है। देश का 60 प्रतिशत गन्ना और 48 फीसदी चीनी अकेले यूपी में पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गन्ना किसानों का भुगतान 95 हजार करोड़ रुपये था, अब वो 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सवालों पर उन्होंने करारा जवाब दिया, कहा कि राहुल गांधी को ये नहीं मालूम कि किसानों का भला ट्वीट करने से नहीं होगा। प्रियंका गांधी बताएं कि रायबरेली और अमेठी की जमीनें कब और किसने कब्जाई हैं। यूपीए सरकार में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या क्यों की..?
प्रभारी मंत्री केंद्र सरकार के बजट की खूबियां बता रहे थे, इसलिए जब उनसे पूछा गया कि आनलाइन पढ़ाई के जमाने में मोबाइल और चार्जर महंगे करने की क्या वजह है..? तो उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बजट प्रावधानों के बारे में बताया कि अलीगढ़ में भी एक इंटीग्रेटेड लैब की स्थापना होगी। रेलवे बजट से जिले में कई योजनाएं पूरी होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 49 से बढ़कर 74 फीसदी होने से प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारास्वत आदि मौजूद रहे।

यूपी के 91 लोग लापता : राणा
उत्तराखंड के चमोली में हुए जल प्रलय में यूपी के 91 लोग लापता हुए थे, जिनमें से बिजनौर के 13 लोगों के साथ कई लोगों की सकुशल लौटने की खबर मिल रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस घटना में अलीगढ़ के भी दो लोगों की जान गई है। प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है।
जोशीमठ में यूपी के अधिकारियों और मंत्रियों ने कैंप बनवाया है। हरिद्वार में कंट्रोल रूम चालू है। वह खुद प्रदेश के दो मंत्रियों के साथ मौका मुआयना करने गए थे। सीएम को पूरी रिपोर्ट दी गई है। दोनों प्रदेश की सरकारें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हैं।


केजरीवाल का दोहरा चरित्र सामने आया
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली में चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान को संचालित कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या और परिजनों को अब तक कोई मदद नहीं मिलने के सवाल पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अभी तक लोगों में भ्रम फैलाने के लिए झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया है। मीडिया ने पूछा था कि रिंकू को मुआवजा नहीं मिला, जबकि अखलाक को आननफानन में मुआवजा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed