फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister of State for Health spoke to DM about the death of scrap businessman

स्क्रैप कारोबारी की मौत को लेकर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने की डीएम से बात

Sat, 30 May 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Health spoke to DM about the death of scrap businessman
सर्किट हाउस में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग से मिलने पहुचें स्क्रेप कारोबारी का बेटा। - फोटो : CITY OFFICE
मानिक चौक के 55 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी की मौत का मामला स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के सामने भाजपा नेताओं ने जोरदार तरीके से उठाया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से फोन पर इस संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सर्किट हाउस में सांसद सतीश कुमार गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी और खैर विधायक अनूप प्रधान के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत एवं डॉ. राजीव अग्रवाल, शिव नारायण शर्मा आदि स्वास्थ्य मंत्री से मिले। सांसद सतीश कुमार गौतम एवं विधायक संजीव राजा ने स्वास्थ्य मंत्री से स्क्रैप कारोबारी की मृत्यु का मामला उठाया और इसके लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेताओं ने सबूत के तौर पर सीएमओ एवं छेरत स्थित क्वारंटीन के चिकित्सक सहित अन्य लोगों से बातचीत के आडियो व वीडियो आदि उपलब्ध कराए। विधायक संजीव राजा ने बताया कि स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने इस संबंध में डीएम से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी के पुत्र एवं परिवार के सदस्य भी राज्यमंत्री से मिले और न्याय दिलाने की मांग की। उनका साफ-साफ कहना था कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनके पिता की मृत्यु हुई है। अखिल भारतीय वार्ष्णेय युवा संगठन के विष्णु भैया, भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ एवं संजय शर्मा आदि ने राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया और स्क्रैप कारोबारी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सभी लोगों का कहना था कि डायबिटीज एवं हाईपरटेंशन से पीड़ित स्क्रैप कारोबारी को क्वारंटीन के बदले उपचार मिल जाता तो उनकी जान नहीं जाती। क्वारंटीन में भी घोर लापरवाही बरती गई और परिजनों एवं स्क्रैप कारोबारी की गुहार पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक दूरी की भाजपा नेताओं ने उड़ाई धज्जियां
स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आगमन के दौरान भाजपा नेताओं ने शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई। मंत्री जी से मिलने की होड़ में किसी ने शारीरिक दूरी का ख्याल न तो सर्किट हाउस में रखा और न ही पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में। सर्किट हाउस में सोफे पर भी लोग पास-पास बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed