{"_id":"67b86ed54210ad3c3b084208","slug":"mini-stadiums-will-be-built-in-aligarh-kasganj-etah-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़, कासगंज, एटा में बनेंगे मिनी स्टेडियम, ये होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़, कासगंज, एटा में बनेंगे मिनी स्टेडियम, ये होंगी सुविधाएं
Fri, 21 Feb 2025 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:47 PM IST
सार
अलीगढ़ में राजकीय अभिनव विद्यालय छलेसर, एटा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लालगढ़ एटा, कासगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज टिम्बरपुर में मिनी स्टेडियम बनेगा, इसके लिए उसे चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़, कासगंज और एटा के कॉलेज में एक-एक मिनी स्टेडियम बनेंगे। पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम में वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई कोर्ट बनेंगे।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों में 2500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि रिक्त हैं। अब वहां खेल सुविधाओं के लिए मिनी स्टेडियम में बनेगा। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक से कॉलेज के बारे में जानकारी मांगी है। मिनी स्टेडियम का निर्माण नोड अर्बन लैब कराएगी। नोड अर्बन लैब का कहना है कि सुविधाओं को देखते हुए स्टेडियम की डिजाइन की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में राजकीय अभिनव विद्यालय छलेसर, एटा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लालगढ़ एटा, कासगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज टिम्बरपुर में मिनी स्टेडियम बनेगा, इसके लिए उसे चिह्नित किया गया है। मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत शीलेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
पहली मंजिल में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के एक-एक कोर्ट, बैडमिंटन के चार कोर्ट, कुश्ती और कबड्डी के दो-दो मैट कोर्ट होंगे। बहुउद्देश्यीय हॉल में टेबल टेनिस, चेस व जिम्नास्टिक की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा उपकरण स्टोर, 50 लोगों की बैठने, फर्स्ट एड रूम की सुविधा होगी। दूसरी मंजिल में मुख्य स्पोर्ट्स हॉल, बॉलकनी होगी।