{"_id":"6a18ad1111bc1021d40bd73d","slug":"millet-crop-in-khair-area-affected-by-insect-infestation-aligarh-news-c-2-1-ald1025-984281-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर क्षेत्र में बाजरे की फसल कीड़ा लगने से प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर क्षेत्र में बाजरे की फसल कीड़ा लगने से प्रभावित
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में गर्मी के मौसम में खेतों में बोई गई बाजरे की फसल इन दिनों एक विशेष प्रकार के कीड़े के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में से करीब 10 हजार हेक्टेयर में बाजरे की खेती की जाती है। इसमें करीब चार हजार हेक्टेयर फसल कीड़े की चपेट में आ चुकी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण यह कीड़ा तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों के अनुसार, गिराड़ के रूप में यह कीड़ा पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके कारण पौधों की बढ़वार रुक गई है और उनमें बालें विकसित नहीं हो पा रही हैं। बाजरे की जिस फसल में बालें निकल आई हैं अथवा पकने की स्थिति में हैं, उनमें यह कीड़ा बालियों के अंदर मौजूद दानों को खाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।
कृषि के जानकार डॉ.राजकुमार सिंह ने बताया कि बारिश होने पर इस कीड़े का प्रभाव स्वतः समाप्त हो जाता है, लेकिन जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही वहां किसान कोराजन, प्रोफाइनोफ्रॉस और वायगो जैसी दवाओं का छिड़काव कर इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कीड़े के प्रकोप से उत्पादन घटकर आधा रह सकता है।