फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   memorandm to administration

Aligarh News: डांडिया-गरबा आयोजनों में सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा सुनिश्चित करने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 06:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
memorandm to administration
ज्ञापन देते हुए विहिप के पदाधिकारी स्रोत स्वयं
विहिप-बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश जांच और सीसीटीवी लगाने पर दिया जोर
विज्ञापन


अलीगढ़। नवरात्रि में आयोजित होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, हरिगढ़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं की गेट बंद होने और अंदर प्रवेश नहीं मिलने को लेकर पुलिसकर्मियों से हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में एसीएम द्वितीय ने ज्ञापन प्राप्त किया।

विहिप के प्रांत प्रचार-प्रसार सह प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि डांडिया और गरबा केवल मनोरंजन के आयोजन नहीं, बल्कि नवरात्रि में मां शक्ति की आराधना और सनातन लोक-सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं। आयोजनों में धार्मिक आस्था और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर फूहड़ता और अमर्यादित गीत-संगीत से इन आयोजनों की गरिमा प्रभावित होती है। उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रमों में अनुशासन और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


रघुवंशी ने कहा कि आयोजनों में प्रवेश नियंत्रण, पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी ऐसे आयोजनों से दूरी बनाने का आग्रह किया, जहां हिंदू आस्था का अपमान या अमर्यादित गतिविधियां हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के महानगर मंत्री मयंक कुमार ने कहा कि नवरात्रि के दौरान महानगर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से डांडिया और गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना आयोजकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और प्रवेश व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की। साथ ही कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से सभी आयोजनों में समान और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया। इस दौरान विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख आलोक याग्निक, महिला गौभक्त प्रमुख कृष्णा गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष गीता मित्तल, सह मंत्री राहुल वर्मा, मठ-मंदिर प्रमुख मुकेश बिंदी, घनेंद्र गुप्ता, बजरंग दल महानगर संयोजक दीपक राजपूत, गौरक्षा प्रमुख करन चौधरी, सोनू सविता और योगेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed