फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meeting on new circle rate and objections postponed

नए सर्किल रेट एवं आपत्तियों पर होने वाली बैठक टली

Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Meeting on new circle rate and objections postponed
जिले में जमीन खरीदने और बैनामा कराने पर एक अगस्त से नए प्रस्तावित सर्किल रेट लागू होंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्तावों एवं आपत्तियों का निस्तारण होना था, लेकिन अंतिम समय में बैठक को टाल दिया गया। अब इसके लिए जल्द ही नई तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन

नए सर्किल रेट पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि शहर से लेकर देहात क्षेत्र में किन- किन स्थानों पर जमीनों के सर्किल रेटों में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है और कहां रेट कम करने का सुझाव दिया गया है। अभी तक सर्किल रेट को लेकर कुल 15 आपत्तियां सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार हर साल एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होते हैं। वर्ष 2017 से सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। रेटों में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि सर्किल रेट को लेकर कुल 15 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इनमें सर्वाधिक 10 आपत्ति कोल तहसील के सब रजिस्टार कार्यालय में, तीन आपत्ति सब रजिस्टार द्वितीय की थीं। दो आपत्तियां खैर सब रजिस्टार की थीं। अधिकांश आपत्तियों में सर्किल रेट कम करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि नए सर्किल रेटों को लेकर जल्द मंथन होगा और आई सभी आपत्तियों का भी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed