फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meenakshi bans two wheelers on small bridge

मीनाक्षी के छोटे पुल पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित

Fri, 21 Jul 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 21 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi bans two wheelers on small bridge
मीनाक्षी पुल के नीचे बने ओवरब्रिज को बंद कराते रेलवे अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
अब मीनाक्षी ओवरब्रिज के सहारे बने रेलवे के पैदल पुल पर दुपहिया वाहन संचालित नहीं होंगे। गुरुवार को रेल प्रशासन ने इस संबंध में सख्त निर्णय लेकर दुपहिया वाहनों को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। लगातार ट्रेन की चपेट में आकर जान गवाने की घटनाओं को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

 

गुरुवार को यहां आईओडब्ल्यू के अधिकारियों के निर्देशन में आरपीएफ ने पैदल पुल पर चढ़ने वाले रास्ते पर दोनों ओर से लोहे के दो पोल जमीन में गाढ़ दिए और रास्ता ब्लाक कर दिया। अब सिर्फ पैदल लोग ही इस पुल पर चल सकेंगे। 

विज्ञापन


कई दशक पहले मीनाक्षी पुल के स्थान पर एक फाटक हुआ करता था, जिसे शहरवासी खूनी फाटक के नाम से जाना करते थे। इस फाटक पर आए दिन रेल की चपेट में आकर लोगों की मौत होना आम बात थी। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने राहगीरों के लिए पुल का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल पर कुछ दिन तक तो हालात सही रहे। जैसे ही रेल पटरी के दूसरी ओर विकास हुआ तो यहां से दुपहिया वाहन चालकों ने निकलना शुरू कर दिया। ऐसा करने से वाहन चालकों का समय के साथ-साथ पेट्रोल भी बचने लगा। धीरे-धीरे इस पुल पर दुपहिया वाहन चालकों ने अवैध कब्जा कर लिया। 


वहीं राहगीर फिर से पटरी क्रॉस करने को मजबूर हो गए। पिछले एक महीने में इस पुल के नीचे दस से ऊपर रेल हादसों में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन सभी समस्याओं व पुल की जर्जर हालत को देखते हुए 31 मई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से इसे प्रकाशित किया था।

वहीं, चंदनियां के सैनीकुंज निवासी अभिषेक कुमार शर्मा ने भी ट्वीट कर रेल अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था। इस पर रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को दुपहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

गुरुवार दोपहर को आईओडब्ल्यू की टीम, आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर को लेकर वहां पहुंची, जहां टीम ने पुल के दोनों ओर लोहे के पोल लगाकर दुपहिया वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधि कर दिया। 

हर दिन सैकड़ाें बाइक गुजरती हैं पुल से

इस पुल से कई सैकड़ा की तादाद में मोटर साइकिल चालकों का आवागमन रहता है। सुबह से लेकर शाम तक शहर का सबसे व्यस्ततम रहने वाला यह एक मात्र पुल था, जिस पर अवैध रूप से वाहन दौड़ रहे थे। इस कार्रवाई के बाद वाहन स्वामी थोड़े निराश तो लौटे, वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों के चेहरे पर खुशी थी।



राहगीरों का कहना था कि जान खतरे में डालकर कौन पटरी क्रॉस करना चाहता है, लेकिन मोटर साइकिल चालक उन्हें निकलने नहीं देते थे। रेलवे ने यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। वहीं पटरी क्रॉस कर आने-जाने वालों को आरपीएफ ने हिदायत थी। साथ ही उन्हें समझाया कि यह पुल आज से आपके लिए ही है। जब भी दूसरी ओर जाना हो तो पुल का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed