{"_id":"619403f56a2c940b7f010d4c","slug":"medical-road-will-be-rejuvenated-with-one-crore-rupees-city-office-news-ali2783118141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक करोड़ रुपये से मेडिकल रोड का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक करोड़ रुपये से मेडिकल रोड का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
करीब एक करोड़ रुपये से मेडिकल रोड का कायाकल्प होगा। दोदपुर से जेएन मेडिकल कॉलेज तक करीब 800 मीटर सड़क बनेगी। फुटपाथ का निर्माण व नालों को मरम्मत की जाएगी। इससे जेएन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
दोदपुर से जेएन मेडिकल कॉलेज तक (करीब 800 मीटर) की सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। महापौर मो. फुरकान ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सड़क करीब 7.80 मीटर चौड़ी की जाएगी। फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। नाले की मरम्मत होगी। नगर निगम के अधिकारी अशोक कुमार भाटी ने बताया कि डिवाइडर टूटने के बाद बने गड्ढों को भरा जा रहा है। तारकोल से सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि जकरिया मार्केट के पास वेंडिंग जोन बनाने की योजना है। इससे सड़क पर होना वाला अतिक्रमण खत्म होगा। कार एवं बाइक पार्किंग एरिया बनाने की भी योजना है।
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में कई बैंक शाखाएं, बड़े-बड़े प्रतिष्ठान, कोचिंग एवं शैक्षणिक संस्थान हैं। लेकिन पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है। सड़क किनारे वाहन एवं दुकान लगने से जाम की समस्या रहती है। जाम में फंसने से जेएन मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों को भी बेहद असुविधा होती है।
विज्ञापन
डिवाइडर के चक्कर में लाखों रुपये की हुई है बर्बादी
अलीगढ़। मेडिकल रोड में डिवाइडर के चक्कर में लाखों रुपये की बर्बाद हुई है। जनता की नाराजगी के बाद कुछ महीने पहले डिवाइडर तो हटवा दिए गए थे लेकिन गड्ढे अभी भी हैं। कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने बताया कि डिवाइडर के निर्माण में करीब चालीस लाख रुपये खर्च हुए थे और उसे तोड़ने में दस लाख रुपये खर्च हुए। ढाई साल पहले डिवाइडर निर्माण के समय विरोध किया था लेकिन तत्कालीन नगर आयुक्त ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया था। आगा यूनुस ने कहा कि गलत फैसले की वजह से जनता के धन की बर्बादी हुई है। संबंधित अधिकारियों से वसूली होनी चाहिए। महापौर मो. फुरकान ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी के कहने पर नगर निगम ने डिवाइडर बनवाया था। दुर्घटनाएं होने पर उसे तोड़ दिया गया है।