फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical college's Resident doctors strike end

मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Medical college's Resident doctors strike end
जेएन मेडिकल में हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों को देखते डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल रविवार रात खत्म हो गई। दरअसल, चार मार्च को ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी गई थी। इसके विरोध में डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही हड़ताल खत्म होने के कयास लगाए जा रहे थे। एएमयू इंतजामिया भी कोशिश में था कि हड़ताल खत्म हो जाए। आरडीए के सदस्य डॉ. मोहम्मद आकिब फारूकी ने बताया कि हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही थी। इसलिए आपसी सहमति के आधार पर हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। रात आठ बजे से डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर लौट आए।
विज्ञापन

ये था मामला
बृहस्पतिवार तड़के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात डॉ. असद के साथ तीमारदारों ने मारपीट कर दी थी। इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। जनरल बॉडी की मीटिंग में कार्यकारिणी की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया कि जब तक हमला करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तब तक रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी रहेगी। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ से सीधे संपर्क करेंगे अब एएमयू छात्र व कर्मचारी
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आने वाले एएमयू छात्रों व कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब उन्हें ड्यूटी पर मौजूद सीएमओ के पास जाना होगा। सीएमओ उनकी जांच कर संबंधित चिकित्सक से स्वयं संपर्क करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को पहले सीएमओ द्वारा देखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंजीकरण काउंटर के कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों और कर्मचारियों को एसीएमओ के बजाय सीएमओ के पास जाने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed