फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical College, ranked 12th in the survey of India Today

इंडिया टुडे के सर्वे में मेडिकल कॉलेज 12 वें रैंक पर

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Medical College, ranked 12th in the survey of India Today
मेडिकल कॉलेज
 देश के टॉप 25 मेडिकल कॉलेजों में एएमयू का जेएन मेडिकल कॉलेज को 12 वां रैंक हासिल हुआ है। इंडिया टुडे के ताजा सर्वे रिपोर्ट के बाद एएमयू में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

 इंडिया टुडे ग्रुप के लिए नीलसन कंपनी ने यह सर्वे दिसंबर 2015 से अप्रैल 2016 के बीच किया था। 2015 के सर्वे में जेएन मेडिकल कॉलेज 14 वें और 2014 के सर्वे में 15 वें रैंक पर था। उत्तर प्रदेश में केवल दो मेडिकल कॉलेजों ने ही रैंक प्राप्त किया है जिसमें लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज को पहला और एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज को दूसरा रैंक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

गत तीन वर्षों से आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस (एम्स) दिल्ली प्रथम रैंक पर है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह सफलता टीम वर्क से हासिल हो सकी है और सबका बराबर योगदान है। देश के टॉप 25 कॉलेजों में एएमयू का लॉ फैकल्टी इस बार भी 6 वें स्थान पर है। इंजीनियरिंग के टॉप 25 कॉलेजों में एएमयू का जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 23 वें रैंक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed