फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical College continue the strike .. ten dead yet

मेडिकल कॉलेज में हड़ताल जारी.. अब तक दस मरे

Fri, 04 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 04 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Medical College continue the strike .. ten dead yet
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। गुरुवार शाम तक मेडिकल में भर्ती तीन मरीजों का निधन हो गया है। पिछले चार दिनों में कुल दस मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गंभीर बीमारी एवं घायल मरीजों को लेकर दूर-दूर से पहुंच रहे तीमारदार रोते हुए प्राइवेट अस्पतालों की तरफ भाग रहे है। पिछले चार दिनों से मेडिकल में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इमरजेंसी में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


एचआईवी से पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र के एक छह वर्षीय मरीज का वृहस्पतिवार को निधन हो गया। क्वार्सी के गली नंबर 12 के 72 वर्षीय गुलाकी खान का वृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ ही हाथरस जंक्शन निवासी सूरजमुखी का आज निधन हुआ। वे 28 नवंबर से वार्ड में भर्ती थी। इसके अतिरिक्त चार दिवसीय हड़ताल के दौरान मेडिकल में भर्ती करीब 10 मरीजाें से अधिक की मृत्यु हो चुकी है।

 हालांकि सीएमओ डॉ. एहतेशाम का कहना है कि इन मौतों को हड़ताल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वृहस्पतिवार को सुबह में कासगंज से एक बेहद गंभीर मरीज को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।

हड़ताल  देखकर वे लोग रोते हुए मरीज को लेकर दूसरे अस्पताल में चले गए। इसके अतिरिक्त अन्य कई मरीजों को भी हड़ताल के कारण वापस जाना पड़ा।

रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पिछले चार दिन से अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

मुश्किल से 12-14 कंसलटेंट ओपीडी में बैठ रहे है और वहीं से दवा लिखकर मरीजों को वापस भेज रहे है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में न तो भर्ती किया जा रहा है और न ही ऑपरेशन आदि का काम हो रहा है।

 डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ 12-14 कंसलटेंट के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं नहीं चल सकती। भर्ती एवं ऑपरेशन आदि की स्थिति में पूरी टीम की जरूरत होती है। पहले से वार्ड में भर्ती मरीजों को कंसलटेंट जरूर देख रहे है।


इसके अतिरिक्त आईसीयू, सीसीयू एवं सीपीडब्लू आदि में डॉक्टरों की ड्यूटी लगी हुुई है। जानकारों की माने तो मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट एवं इंटर्नशिप मिलाकर करीब सवा छह सौ डॉक्टर है और स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed