{"_id":"629918e77cba70106a2fca96","slug":"media-person-shot-in-dhanipur-mandi-aligarh-news-ali2930095175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : धनीपुर मंडी में मीडियाकर्मी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : धनीपुर मंडी में मीडियाकर्मी को गोली मारी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पत्रकार मुकेश गुप्ता जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित धनीपुर मंडी परिसर में बृहस्पतिवार रात मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से मुकेश गंभीर रूप से जख्मी है। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के मूल में दो पक्षों में विवाद बताया गया है। सूचना पर डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहीं साथी मीडिया कर्मियों ने धनीपुर मंडी में जाकर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।
पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 11.30 बजे की है। धनीपुर अनाज मंडी की दुकान संख्या 71ए 72 के पास एक टीवी चैनल के लिए काम करने वाले मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता निवासी नौरंगाबाद कुछ साथियों संग बैठे बात कर रहे थे। बताया गया है कि तभी वहां कुछ अन्य युवक आ गए।पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में एक पक्ष ने फ ायरिंग कर दी और एक गोली मुकेश गुप्ता के पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
इस सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने घायल मुकेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएसपी के मुताबिक अभी जांच की जा रही है। इस मामले में जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के आधार पर आस पास के कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।