{"_id":"65a9204dc95e1219e908cceb","slug":"meat-and-liquor-shops-will-remain-closed-on-22-january-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, दुकान खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, दुकान खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 18 Jan 2024 06:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:27 PM IST
सार
22 जनवरी को राम जन्म भूमि परिसर में निर्मित श्री राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अलीगढ़ की सभी पशु वधशाला, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। अगर कोई पशु वधशाला या मांस की दुकान खुली तो कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने भी देसी, विदेशी शराब एवं बियर की सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को जिले की सभी मांस एवं मंदिरा दुकानें बंद रहेंगी। दुकानें खुली मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अयोध्या में 22 जनवरी को राम जन्म भूमि परिसर में निर्मित श्री राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले की सभी पशु वधशाला, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। अगर कोई पशु वधशाला या मांस की दुकान खुली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नगर निगम, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग ने भी 22 जनवरी को जिले की देसी, विदेशी शराब एवं बियर की सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अगर दुकानें कहीं खुली मिली या शराब की बिक्री होती मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन