फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor's post: 72 leaders demanding tickets

मेयर पद : 72 नेता मांग रहे टिकट

Wed, 25 Oct 2017 01:17 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 25 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mayor's post: 72 leaders demanding tickets
मेयर पद : 72 नेता मांग रहे टिकट - फोटो : Rupesh
नगर निगम के 4 बार पार्षद एवं नगर पालिका में एक बार सभासद रहे कुलदीप पांडेय भी मेयर का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं। इनके अतिरिक्त टिकट की दौड़ में सुशील मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, ई. राजीव शर्मा, यतिन दीक्षित, वीरेंद्र सीएल से लेकर महिला इकाई की पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश वर्मा भी शामिल हैं। दूसरे दिन मेयर पद के 26 नए दावेदार सामने आए। अब मेयर का टिकट मांगने वाले नेताओं की संख्या 46 से बढ़कर 72 तक पहुंच गई है।  
विज्ञापन


महेंद्रनगर स्थित बृजधाम गेस्ट हाउस में नगर निकाय चुनाव प्रभारी बाबू राम निषाद, सह प्रभारी रविंद्र भड़ाना, महानगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने लगातार दूसरे दिन मेयर एवं वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता एवं कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त किया।
विज्ञापन


नगर निगम की राजनीति में 28 साल से सक्रिय एवं लगातार पांच बार सभासद एवं पार्षद का चुनाव जीतने वाले कुलदीप पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ दावेदारी पेश की। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों से पार्षद के लिए 240 आवेदन आए हैं। पहले दिन का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। इस अवसर पर राकेश गोस्वामी, वैभव गौतम, सुंदरलाल सोनकर, सुशीला सिंह, हरीबाबू गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा, ओपी लाला, प्रमेंद्र जैन, ललतेश लोधी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट के दावेदार  (दूसरे दिन)
कुलदीप पांडेय, सुशील मित्तल, ई. राजीव शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, यतिन दीक्षित, विमलेश वर्मा, सुधा सिंह, पियूषदत्त शर्मा, अनीता जैन, वीरेंद्र सीएल, गुनीत मित्तल, एस मुशर्रफ अली, दिलीप कुमार वार्ष्णेय, अविनाश गौड़, राजकुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, हाजी मो. शहजाद खान, मनोज कुमार, मनोज कुमार शैली, इंद्र कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार वार्ष्णेय, रजनी वर्मा, राजेंद्र पथिक, रविंद्र पाठक, अविनाश माहेश्वरी, सुमित शिब्बू आदि। 

11 महिला एवं 3 मुस्लिम भी टिकट के दावेदार 
भाजपा से मेयर टिकट के लिए दावेदारी करने वाले 72 नेता एवं कार्यकर्ताओं में 11 महिलाएं एवं तीन मुस्लिम भी हैं। जिन प्रमुख महिलाओं ने आवेदन किया है, उसमें निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती, पार्षद डॉ. मधु आंधीवाल, ब्रज क्षेत्र की मंत्री पूनम बजाज, रीता राजपूत, कृष्णा गुप्ता, संगीता वार्ष्णेय, साध्वी पुनीता चेतन, विमलेश वर्मा, सुधा सिंह, अनीता जैन आदि शामिल हैं। वहीं वहीं मुस्लिमों में अब्दुल हफीज खान, शहजाद खान एवं एस मुशर्रफ अली के नाम शामिल हैं। 

पहले दिन ःमेयर टिकट के दावेदार 
राजीव अग्रवाल, डॉ. मधु आंधीवाल, रीता राजपूत, कृष्णा गुप्ता, रक्षपाल राघव, नरसिंह पाल कोरी, संगीता वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश गौड़, अनुज कुमार वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, दीपक मित्तल, विष्णु वार्ष्णेय, अनिल नवरंग, मुकेश कुमार गुप्ता, जयदीप गौड़, साध्वी पुनीता चेतन, मास्टर ओम प्रकाश, डॉ. डीडी गुप्ता, बृजेश कंटक, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, नीरव अरोड़ा, आलोक वात्सल्य, राजीव ख्यालीराम, सुबोध कुमार स्वीटी, पूनम बजाज, कालीचरण वार्ष्णेय, हरीश भारद्वाज, नितिन कुमार घुट्टी, उमेश चंद्र वार्ष्णेय सरकोडा, प्रशांत सिंघल, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, अमर सिंह माहौर, मुकेश कुमार सैनी, डॉ. राजीव अग्रवाल, पवन शर्मा, पवन खंडेलवाल, मनोज शर्मा, मुकेश उपाध्याय मांची, नितिन अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, हर्षित गुप्ता, अब्दुल हफीज खान, पवन भीलवारा, आशुतोष वार्ष्णेय


क्रास चेक के लिए बैठाए गए प्रभारी
निकाय चुनाव के पहले भाजपा द्वारा हर जिले में निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त करने एवं उनके माध्यम से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से आवेदन लेने के निर्णय को लेकर क्रास चेक के रूप में देख रहे हैं। पहले अक्सर शिकायत मिलती थी कि विधायक या जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बायोडाटा को दबा दिये और अपने पसंद के लोगों का नाम ऊपर भेज दिया। अलीगढ़ के जिला प्रभारी राजकुमार चाहर ने बताया कि शिकायतों को ध्यान में रखकर ही प्रभारी नियुक्त किये गये ताकि किसी को यह कहने का मौका नहीं मिले कि उनका बायोडाटा को दबा लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बायोडाटा पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी और उसके बाद नामों का पैनल ऊपर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed