फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max loader hit two bike riders, they died

Aligarh News: मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 Jul 2024 04:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Max loader hit two bike riders, they died
गांव राऊपुर में दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : Samvad
गोठनी पिसावा मार्ग पर क्षेत्र के गांव राऊपुर के समीप बेकाबू मैक्स लोडर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को शिनाख्त के लिए अलीगढ़ पोस्टमार्टम घर भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव गोठनी की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। पिसावा की ओर से एक मैक्स लोडर आ रहा था। गांव राऊपुर के समीप बेकाबू लोडर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंचे लोगों ने उन्हें उठाया और पुलिस को जानकारी दी। मृतकों की पहचानने करने का प्रयास किया। मोबाइल से फोटो खींच कर एक दूसरे को दिखाया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एक युवक पास के ही गांव जलोखरी तथा दूसरा सुजाबलगढ़ का है। दोनों गांवों में खबर पहुंचते ही ग्रामीण भी आ गए, लेकिन मौके पर शव नहीं मिलने पर उन्हें थाने जाना पड़ा, वहां भी उन्हें कोई साफ फोटो देखने के लिए नहीं मिला। फोटो आदि साफ न होने के चलते शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों गांवों के लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। नंबर जांचने पर बाइक नोएडा की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed