{"_id":"6801f1c91543c768fa050feb","slug":"matter-of-amu-city-school-playground-reached-the-court-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू सिटी स्कूल: खेल मैदान रही जमीन का मामला अब कोर्ट में, चल रही प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू सिटी स्कूल: खेल मैदान रही जमीन का मामला अब कोर्ट में, चल रही प्रक्रिया
Fri, 18 Apr 2025 12:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:01 PM IST
सार
2022 में एएमयू सिटी स्कूल खेल के मैदान वाली जमीन वापस मिलने के बाद चरत प्रताप सिंह ने वापस मिले भूखंड में से करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा दो लोगों को कर दिया। इसी पर प्रशासन ने आपत्ति लगा दी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजा महेंद्र प्रताप सिटी हाईस्कूल का खेल मैदान रहे जमीन की खरीद बिक्री पर राजस्व परिषद के स्थगन आदेश के बाद सरकार ने अब स्थानीय सिविल कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। सरकार के इस कदम से बिल्डरों को झटका लगा है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजा महेंद्र प्रताप ने 1928 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को 3.09 हेक्टेयर जमीन 90 साल की लीज पर एक रुपये की दर से दी थी। जमीन के एक हिस्से में एएमयू ने सिटी हाईस्कूल का, दूसरे में खेल मैदान का निर्माण किया। 2022 में खेल के मैदान वाली जमीन वापस मिलने के बाद चरत प्रताप सिंह ने वापस मिले भूखंड में से करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा दो लोगों को कर दिया। इसी पर प्रशासन ने आपत्ति लगा दी।
विज्ञापन
अपनी ही संपत्ति के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। सभी तकनीकी पहलुओं पर कानूनी संघर्ष के लिए तैयार हैं। हमारा दावा और मजबूत होगा। - चरत प्रताप सिंह
विज्ञापन विज्ञापन
एएमयू के राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी हाईस्कूल के पीछे की जमीन का मामला सिविल न्यायालय ले जाया गया है। वहां पर प्रक्रिया चल रही है। वाद के निस्तारण के बाद ही आगे की कोई प्रक्रिया संभव है। - दिग्विजय सिंह, एसडीएम कोल
