फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mathura refinery news

मथुरा रिफाइनरी के डीजल टैंकर में सेंधमारी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mathura refinery news
मथुरा रिफाइनरी के टैंकरों में सेंधमारी कर ईंधन चोरी करने वाला गिरोह मंगलवार रात जिला पूर्ति विभाग की टीम और टप्पल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दबोच लिया गया। गिरोह में खुद टैंकर चालक और परिचालक शामिल थे। पुलिस ने चालक-परिचालक को दबोच लिया। मगर, खरीदारी करने को आए दो व्यक्ति फरार हो गए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबोचे गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के मुताबिक लंबे समय से रिफाइनरी से ईंधन लेकर निकलने वाले टैंकरों से ईंधन चोरी की जानकारी मिल रही थी। मंगलवार रात को टप्पल थाने की पुलिस टीम के साथ सिमरोटी गांव के पास छापा मारा गया। जहां ढाबे पर टैंकर संख्या यूपी 79 टी 5384 से चालक सतीश चंद्र्र पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम सीतापुर, इगलास व परिचालक हेमंत कु मार पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम सीतापुर, इगलास द्वारा खरीदार दिनेश उर्फ दीनूू उसका साथी रमाकांत पुत्र गज्जू निवासी गौरोला को बेचने के लिए एक प्लास्टिक के ड्रम में डीजल निकाल रहे थे। कार्रवाई के दौरान दिनेश और रमाकांत भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, हेमंत और सतीश चंद्र को दबोच लिया गया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूछताछ में पता लगा कि टैंकर गाजियाबाद को जा रहा था। डीएसओ के मुताबिक तेल माफिया ने टप्पल को इस काम को अंजाम देने के लिए केंद्र बनाया हुआ है, जिससे उन्हें टीम द्वारा छापा मारी की सूचना मिलती है। वह टैंकर लेकर हरियाणा की सीमा में घुस जाते हैं। इस बार इनका हथकंडा फेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed