फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mathura case against BJP rally , demonstration

मथुरा कांड के विरोध में भाजपा की रैली, प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mathura case against BJP rally , demonstration
भाजपा की रैली - फोटो : महीपाल ‌सिंह
प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव को गिरफ्तार कर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा नेताओं ने महानगर में रैली निकाली और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मथुरा के जवाहरबाग कांड गरमाने लगा है। सोमवार को भाजपा महानगर एवं जिला इकाई द्वारा रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। महानगर इकाई के सदस्य बारहद्वारी स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए घंटा घर पहुंचे। वहां से जिला इकाई के सदस्य साथ हुए और प्रदर्शन करते हुए भाजपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नेता मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने, शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी एवं एसओ संतोष यादव के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं परिजन को शहीदों के समकक्ष सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नेताओं में मेयर शकुंतला भारती, जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पूनम बजाज, मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, मनोज शर्मा, अतुल, संजय पंडित, शैलेंद्र गुप्ता, रीता राजपूत, कृष्णा गुप्ता, शल्यराज सिंह, यतेंद्र वाईके, अन्नू बीड़ी, प्रवेंद्र जैन, राजेश, सुरेश शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. हरीबाबू गुप्ता, ओपी लाला, डॉ. अजय पचौरी, अविनाश, योगेश, ललितेश लोधी, रोहित केला, सुधा सिंह, गौरव वार्ष्णेय आदि थे।
जवाहर बाग की जांच को कमिश्नर से मिले व्यापारी
अलीगढ़ (ब्यूरो)। मथुरा के जवाहर बाग कांड को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने जांच अधिकारी मंडलायुक्त चंद्रकांत को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया।
उप्र ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिक्ससंस व महामंत्री चेतन पांडेय ने मंडलायुक्त से कहा कि कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन के समीप स्थित बाग में इतनी बड़ी संख्या में असलाह कहां से आया..? यह भी जांच का विषय है। जिलाध्यक्ष जय गोपाल वीआईपी व युवा अध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों पर पुलिस के हथियार कहां से आए। उनको सत्ता का समर्थन था। पुलिस और प्रशासन ने ढाई साल से कोई भी कार्रवाई नहीं की। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय कोषाध्यक्ष उमेश खन्ना, जिला महामंत्री मनीष डबल नाइन, गणेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। गौर हो कि एक दिन पहले संगठन ने पूर्व कबीना मंत्री ठा.जयवीर सिंह को ज्ञापन देकर इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी।

कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
अलीगढ़। मथुरा कांड में शहीद एसपी सिटी व एसओ संतोष यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। सेंटर पाइंट से शुरू होकर यह कैंडल मार्च शहर के विभिन्न स्थानों से निकला। इसमें मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान की सदस्या स्नेहा शर्मा, अनूप मिश्र, मानव महाजन, राकेश शर्म्रा, जितेंद्र भारद्वाज, शिवा ठाकुर, प्रदीप ठाकुर सहित काफी लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed