{"_id":"5d3b49008ebc3e6d1971b34b","slug":"masood-azhar-says-ayodhya-muslim-is-descendant-of-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता ने अयोध्या के मुसलमानों को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता ने अयोध्या के मुसलमानों को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा पर लगाया आरोप
Sat, 27 Jul 2019 06:31 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने ग्राम तलेसरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के मुसलमान राम के वंशज हैं। भाजपा और आरएसएस भ्रम पैदा कर हिंदू और मुसलमान को लड़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुसलमानों की आबादी 15 फीसदी है। बड़े पदों पर हिंदू हैं फिर भी मुसलमानों से खतरा बताकर सत्ता पाने के लिए हिंदुओं को डराया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि कालिदास न बनें। साजिशन आरक्षित की गई इगलास विधानसभा सीट किसान, मजदूरों और चौधरी चरण सिंह की पहचान है। उसे मिटने से बचाना होगा। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा खतरे में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान मजदूर, मजलूमों का दर्द समझने वाले अजीत चौधरी और जयंत चौधरी ही हैं। अपनी शान बचाने के लिए समझदारी दिखाएं। भाजपा अपना उल्लू सीधा कर रही है। यह उपचुनाव हर हाल में जीतना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास और संचालन रामवीर सिंह बसौली जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, डीएल प्रेमी प्रदेश सचिव, सीपी सिंह धनगर, टोडर सिंह, सतेंद्र सिंह, मास्टर केवल सिंह, नवाब सिंह छोंकर, फूल सिंह धनगर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अमित ठेनुंआ, राजेश ठेनुंआ, ओमवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर मौजूद रहे।